MUMBAI MEIN SAHID VEERON KO NAMAN
मुम्बई में शहीद वीरों को नमन...
BY AMIT ANANT
वीरों ने मासूमो के लिए अपनी जान गवाये थे।
वीरों ने लहू बहा के मासूमो की जान बचाये थे।
मासूमो की रक्षा के लिए जान की बाजी लगाये,
हाथों में लेके बंदूक माँ भारती की शान बनाये थे।।
MUMBAI MEIN SAHID VEERON KO NAMAN...26/11 आतंकी हमले में अपने नापाक इरादों को लेकर साज़िशों के चलते पूरे मुंबई एवं पूरे देश का दिल दहला देने वाले हमले को आज भी याद आती है तो आत्मा कांप जाती है। एक साथ कई अलग-अलग स्थानों पर बमों और गोलियों की बौछार की शुरुआत हुई और उन बमो और गोलियों की चपेट में ना जाने कितने मासूमों के प्राण चले गए। इस नजारे को देख कर पूरा देश सन्न होगया था। लोगों के कुछ समझ मे ही नही आ रहा था।
MUMBAI MEIN SAHID VEERON KO NAMAN...उस समय मेजर संदीप उन्नीकृष्णन,एसीपी अशोक, हेमंत करकरे,तुकाराम ओम्ब्ले,इंस्पेक्टर विजय सालस्कर,कमांडो सुरेन्द्र सिंह इत्यादि एवं कई अन्य साहसी सिपाहियों ने सामना किया था। और इन सभी साहसी वीरों का मानना यह था कि हम अपने देश के मासूमो की जान को नही जाने देंगे। इन सभी ने संकल्पकृत हो कर अपनी वीरता को लेकर आतंकियों का सामना किया और उन्होंने ने सोच लिया था कि या तो अब हम सभी मरेंगे या फिर हम सभी मिल कर इन आतंकवादियों का खात्मा करेंगे। तब जा कर आतंकवादियों को मार कर ढेर किया जिसमे से 1 एक आतंकवादी को बंदी बनाया था।
MUMBAI MEIN SAHID VEERON KO NAMAN...हम सभी तो रेडियो एवं टेलीविजन पर हमले की घटना को सुन कर दंग रह गए थे और पूरे देश मे डर का माहौल छा गया था और डर की वजह से सभी अपने घर परिवार को लेकर दूसरे स्थान पर सुरक्षित भी हो गए थे बहुत सारे मासूमो के प्राण चले गए थे, और बहुत सारे घायल हुए थे। घायलों में किसी के हाथ, तो किसी के पाव और किसी के धड़ अलग हो गए थे। बहुत ही दर्द नाक समय था। परन्तु हमारे देश के वीरों का पूर्ण विश्वास से कई वीरों ने मिल कर अपने वीरता से इस आतंकी हमले का जवाब दिया था। और आतंकियों को धराशाही सही किया था।
जय हिन्द ! वंदेमातरम!
!!!!SALUTE!!!🙏🏻
26/11आतंकी हमले में
शहीद हुए सभी वीरों को
हमारी भावभीनी श्रद्धांजलि!
🙏🏻
धन्यवाद
@Amit anant
Delhi
My Insta:-
https://www.instagram.com/amit_ananat
My Blog:-
https://amitananat.blogspot.com/
My twitter:-
https://twitter.com/Amitkanant
My Fb Page:-https://www.facebook.com/Amitananatwriter/
My Fb Page:-https://www.facebook.com/Amitananat/
My Youtube:-https://youtube.com/c/amitanantw
Comments
Post a Comment